ज़रा हटके
14-Apr-2024
...


कैलिफोर्निया (ईएमएस)। माता-पिता अक्सर इसका ध्यान रखते हैं कि कहीं उनके छोटे बच्चे शरारत में कोई ऐसी चीज न मुंह में डाल लें, जो उनके पेट में चली जाए और उन्हें नुकसान करे। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी के गले में सिक्का फंस जाए, पर उसकी खाने वाली नली में नहीं, बल्कि उसके बोलने वाली नली, यानी वोकल कॉर्ड में? हाल ही में ऐसा अमेरिका के एक लड़के के साथ हुआ। रिपोर्ट में बताया गया कि लड़के ने एक क्वार्टर, यानी एक सिक्का निगल लिया था। हैरानी की बात है कि सिक्का ग्रास नली में नहीं, बल्कि वोकल कॉर्ड में जाकर फंस गया। जब हम कुछ खाते हैं, ओसोफेगस यानी ग्रास नली से होते हुए हमारे पेट में चला जाता है। मगर लड़के के केस में ऐसा नहीं हुआ। बल्कि सिक्का वोकल कॉर्ड में चला गया। सिक्का वोकल कॉर्ड में इस तरह जाकर फंस गया, जब बच्चा सिक्का फंसने के पास अस्पताल पहुंचा, तब उस जो समस्या हो रही थी, वहां आवाज में खसखसाहट से जुड़ी थी और घोंटने में समस्या हो रही थी। डॉक्टरों ने पाया कि वहां आराम से सांस ले रहा था और लार भी नहीं चू रही थी। जब डॉक्टरों ने स्कैन में जब सिक्के को देखा, तब उनके होश उड़ गए। सिक्का वोकल कॉर्ड में बहुत ही जटिल जगह पर जाकर फंसा था। बच्चे को जनरल एनेस्थीसिया देकर फिर डॉक्टरों ने लंबे, ऑप्टिकल फोरसेप का प्रयोग किया, जिसमें कैमरा लगा हुआ था। इसके बाद उन्होंने इस जटिल जगह से सिक्के को बाहर निकाला। जैसे ही सिक्के को निकाल दिया गया, उसकी समस्या ठीक हो गई थी। आशीष/ईएमएस 14 अप्रैल 2024