अंतर्राष्ट्रीय
16-Apr-2024


तुर्किये (ईएमएस)। भारत के 12 नाविक एजेंट्स के झांसे में आकर तुर्किये के एक जहाज पर फंस गए हैं। तुर्किये के इस्तांबुल के अंबरली बंदरगाह पर एमवी फातमा ईलूल नाम का जहाज फंसा है। इसमें भारत के 12 नाविक पिछले साढ़े तीन महीनों से बिना पैसों के गुजारा करने को मजबूर हैं। इन नाविकों को एजेंट्स ने ठगा है। जहाज के कैप्टन क्लीटस जेसुडासन ने गुहार लगाई है कि या तो हमें आजाद करा लो या हमें मार डालो। हम असहाय महसूस करते हैं, हमारे परिवार के पास गुजर-बसर के पैसे नहीं हैं। हमें जहाज नहीं छोडऩे के लिए कहा गया है। शिप के क्रू ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। विनोद/ईएमएस/16/04/2024