खेल
18-Apr-2024


मुम्बई (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाजी जोस बटलर की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक विशिष्ट खिलाड़ी बताया। हरभजन ने कहा कि जिस प्रकार दबाव वाली स्थिति से टीम को दो बार निकालकर उन्होंने जीत दिलायी है, उसके बाद भी उनकी बात नहीं हो रही। बटलर आईपीएल में अब तक 7 शतक लगा चुके हैं। वह जब शतक लगाते हैं उनकी टीम जीत हासिल करती है। बटलर की इसी खासियत से भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह भी खुश दिखे। उन्होंने बटलर को विशेष खिलाड़ी कहा। हरभजन ने कहा कि उन्हें किसी भारतीय खिलाड़ी की तुलना में उतनी प्रशंसा नहीं मिलती। जितनी मिलनी चाहिए। वह एक विशेष खिलाड़ी हैं। वह एक अलग दर्जे का खिलाड़ी हैं। बटलर ने ऐसा पहली बार नहीं किया है। उन्होंने ऐसा कई बार किया है और हम उन्हें आगे भी कई बार यह करते हुए देखेंगे। वह बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। हम शायद उनके बारे में ज्यादा बात नहीं करते क्योंकि वह भारतीय खिलाड़ी नहीं हैं। उन्होंने कोहली और महेंद्र सिंह धोनी का उदाहरण देते हुए कहा कि बटलर को भी वही सम्मान दिया जाना चाहिए। साथ ही कहा कि अगर विराट कोहली ने यह शतक बनाया होता, तो हम दो महीने तक उनकी प्रशंसा करते, जैसे हम धोनी के चार 3 छक्कों के बारे में बात करते हैं। हमें उनका जश्न भी उसी तरह मनाना चाहिए जैसे हम अपने खिलाड़ियों का जश्न मनाते हैं क्योंकि वह भी खेल के दिग्गजों में से एक है। गिरजा/ईएमएस 18 अप्रैल 2024