राज्य
20-Apr-2024
...


बालोद (ईएमएस)। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला के ग्राम हथौद में 21 अप्रैल को कांग्रेस महासचिव और लोकसभा चुनाव की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी जनसभा को संबोधित करेंगी। बता दें बालोद जिला कांकेर लोकसभा के अंतर्गत आता है, जहां लोकसभा चुनाव 2024 के 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान किया जाएगा। पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा ने बताया कि आसपास के 26 गांव के कार्यकर्ताओं की बैठक ली और उन्हें टारगेट दिया गया है। 800 बूथों से लोग आएंगे। प्रत्येक कार्यकर्ता इस आयोजन की तैयारियों को लेकर जुट गया है। प्रियंका गांधी भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे झूठ का पर्दाफाश करेंगी। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में जनता के लिए न्याय पत्र बनाया है उसके बातों को जनता के सामने रखेगी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सभा स्थल निरीक्षण किया है। प्रियंका गांधी के बालोद जिले में दौरे को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। बूथ की बैठक हो चुकी है और इस आयोजन से लोकसभा क्षेत्र की जनता भारी संख्या में शामिल रहेंगी। तीनों विधानसभा सीट पर कांग्रेस का फोकस चंद्रेश हिरवानी ने बताया कि जिले के तीनों विधानसभा सीट को लेकर हमारा फोकस रहेगा। 21 अप्रैल को तय समयानुसार हथौद मैदान से प्रियंका गांधी सभा को संबोधित करेंगी। लोकसभा के इस रण में उनके आने से नए उत्साह का संचार हो रहा है। कार्यकर्ता उत्साहित हैं सभी को जिम्मेदारियां बांट दी गई है।