ज़रा हटके
26-Apr-2024
...


वाशिंगटन (ईएमएस)। धरती पर हम इंसानों के अलावा कई अनोखे जीव हैं, लेकिन आज हम आपको उन जीवों के बारे में बता रहे हैं, ज‍िनके शरीर में हड्ड‍ियां नहीं होतीं। फ‍िर भी वे इतने मजबूत हैं क‍ि समुद्र की गहराई से लेकर तेज लहरों तक उन पर कोई असर नहीं होता। बेहद सुंदर नजर आने वाली जेलीफ‍िश मामले में पहले नंबर पर है। इसके शरीर में एक भी हड्डी नहीं होती। ये अकशेरुकी होते हैं। इनका कोमल शरीर मेसोग्‍ल‍िया से बना होता है, और बिना हड्डी ये समुद्र की तेज लहरों से मुकाबला करते हैं। ऑक्‍टोपस के बारे में लोगों की तरह-तरह की राय है, लेकिन काफी मजबूत नजर आने वाले इस जीव के शरीर में एक भी हड्डी नहीं होती। अपने लचीले शरीर के साथ यह बेहद सख्‍त होता है। इसकी पूरी बॉडी मेंटल की बनी होती है, जो काफी स्‍ट्रांग होती है। खीरा जैसा लंबा नजर आने वाला सी कुकुम्‍भर का शरीर काफी नरम और लचीला होता है। लेकिन इनके भी शरीर में एक भी हड्डी नहीं होती। ये मांसपेश‍ियों को सिकोड़कर चलते हैं। और इसकी ताकत से समुद्र के तल पर आसानी से सफर करते हैं। बिना हड्डी वाले जीवों में समुद्री अर्चिन या जलशाही का नाम भी आता है। इनके शरीर पर कठोर स्‍पाइक्‍स होते हैं, लेकिन शरीर बेहद लचीला होता है। इसका शरीर कैल्‍श‍ियम कार्बोनेट के प्‍लेट से बना होता है, इसल‍िए काफी मजबूत होता है। चपटे कृम‍ि यानी फ्लैटवॉर्म जानवरों का एक समूह होते हैं, ज‍िनके शरीर में हड्ड‍ियां नहीं होतीं। इनका शरीर चपटा और बेहद नरम होता है। इससे इन्‍हें पानी में सरकने और आसानी से रेंगने की अनुमत‍ि मिलती है। न्‍यूड‍िब्रांच एक रंगीन समुद्री स्‍लग होते हैं। मांसपेश‍ियों को स‍िकोड़कर और फैलाकर ये पानी में काफी आसानी से तैर सकते हैं। इनके शरीर में भी हड्डी नहीं होती। सुरक्षा के ल‍िए अपने कोमल शरीर पर भरोसा करते हैं। आशीष दुबे / 26अप्रैल 2024