खेल
18-May-2024
...


-लखनऊ से मैच हारने के बाद पंड्या बोले नई दिल्ली,(ईएमएस)। मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले सीजन का आखिरी मैच लखनऊ सुपर जायंट्स खेल और हार गया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल और निकोलस पूरन के अर्धशतकों की बदौलत 214 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 196 रन ही बना सकी और 18 रन से हार गई। मैच हारने के बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि यह काफी मुश्किल रहा। हम अच्छी गुणवत्ता वाली क्रिकेट नहीं खेल सके। इसका खामियाजा हमें पूरे आईपीएल सीजन में उठाना पड़ा। पंड्या ने कहा कि हमें हमेशा आगे आना होगा और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। लेकिन हां, हम गुणवत्तापूर्ण क्रिकेट या स्मार्ट क्रिकेट नहीं खेल सके। यह बताना जल्दबाजी होगी कि पूरा सीजन एक तरह से गलत हो गया। हम इस खेल को दूसरे खेल की तरह पास कर सकते थे जो नहीं हो पाई। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल इतिहास में दूसरी बार एक सीजन में 10 मुकाबले हारे हैं। इससे पहले 2022 सीजन में वह भी वह 10 मुकाबले हाने वाली टीम थी। यही नहीं, 2009, 2014 और 2018 में भी मुंबई इंडियंस ने 8-8 मुकाबले हारे थे। हालांकि इस मैच के दौरान एक रिकॉर्ड भी बना। लखनऊ ने पहले खेलते हुए 214 रन बनाए थे जोकि इस सीजन का 38वीं 200 प्लस स्कोर था। पिछले सीजन में 37 बार एक पारी में 200 प्लस रन बने थे। मुंबई को सीजन में चार ही जीत मिली। इनमें तीन जीत उसे घरेलू मैदान वानखेड़े में ही मिली। मुंबई ने सीजन में 7 मुकाबले घरेलू मैदान और 7 दूसरे मैदानों यानी एवे पर खेले थे। एवे में वह एक जीत और 6 हार अपने नाम दर्ज कर पाए जबकि होम ग्राउंड में वह 3 जीत और चार मुकाबले हारे। सिराज/ईएमएस 18मई24