खेल
19-May-2024
...


- रोहित को कप्तानी से हटाने का फैसला गलत था नई दिल्ली,(ईएमएस)। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉटसन ने कहा कि आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ खेले मैच में रोहित शर्मा का मुंबई इंडियंस के लिए आखिरी मैच हो सकता है। इसकी वजह है रोहित की जगह हार्दिक पंड्या को मुंबई का नया कप्तान बनाए जाने के बाद कई अफवाहें फैली जिनमें कहा गया है कि आईपीएल 2024 मुंबई स्थित फ्रेंचाइजी के साथ रोहित का यह आखिरी सीजन होगा। इन्ही अफवाहों को लेकर वॉटसन ने कहा कि यह मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा का आखिरी सीजन हो सकता है। आप कभी नहीं जानते कि इस सीजन के बाद चीजें कैसी होंगी, लेकिन वह अविश्वसनीय खिलाड़ी रहे हैं। फ्रेंचाइजी के लिए उन्होंने काफी सफलता हासिल की और मुंबई इंडियंस को मजबूत बनाया। वॉटसन ने कहा है कि रोहित को कप्तानी से हटाने का फैसला गलत था। उन्होंने कहा कि वह एक सम्मानित हैं। इस फैसले से मुंबई टीम हिल गई। यह जानते हुए कि रोहित शायद अगला सीजन न खेलें, बाद में हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया जा सकता था। यह वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के लिए उनका शानदार प्रदर्शन हो सकता था। बता दें कि पिछले साल मुंबई इंडियंस ने घोषणा की थी कि ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या जोकि गुजरात टाइटन्स को दो बार फाइनल में पहुंचा चुके हैं, को 2024 संस्करण में फ्रेंचाइजी का कप्तान बनाया गया है। इससे रोहित शर्मा कप्तान पद से हटा दिए गए। फिलहाल मुंबई स्थित फ्रेंचाइजी आठ अंकों के साथ आईपीएल 2024 की तालिका में सबसे नीचे है। हार्दिक पंड्या की टीम ने टूर्नामेंट के 17वें सीजन में खराबा प्रदर्शन किया और 14 मैच खेलने के बाद सिर्फ 4 मैच ही जीते हैं। सिराज/ईएमएस 19 मई 2024