राज्य
उज्जैन (ईएमएस)। उज्जैन नगर निगम ने 2025-26 के बजट प्रस्ताव पर मेयर इन काउंसलिंग में चर्चा हुई है। उज्जैन नगर निगम की आय को बढ़ाने के लिए कई सुझाव दिए गए हैं। उसमें मुख्य रूप से उज्जैन में प्रवेश करने वाले सभी यात्रियों से यूसेज चार्ज के रूप में शुल्क वसूला जाएगा। नगर निगम उज्जैन के प्रस्ताव के अनुसार सभी मार्गों में निगम चौकी बनाकर बैरियर लगाएगा। इन बैरियर से यात्रियों से शुल्क वसूल किया जाएगा। नगर निगम का कहना है, पार्किंग और शौचालय जैसी सुविधाओं के लिए यह शुल्क अति आवश्यक है। इससे नगर निगम उज्जैन को एक निश्चित राशि शहर की साफ सफाई और पार्किंग व्यवस्था के लिए मिलेगी। एसजे/19/03/2025