क्षेत्रीय
28-Mar-2025
...


जगदलपुर(ईएमएस)। बस्तर संभाग में बढ़ते जल संकट को लेकर बस्तर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव, और केबिनेट मंत्री केदार कश्यप पर तीखा हमला बोला है। सुशील मौर्य ने आरोप लगाया कि महानदी जल विवाद पर छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के मुख्यमंत्रियों की मुलाकात केवल सतही चर्चा तक सीमित रही और कोई ठोस समाधान नहीं निकला। इंद्रावती नदी के सूखने और जोरा नाला विवाद पर सरकार की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि बस्तर के भाजपा नेता इस गंभीर मुद्दे पर मुख्यमंत्री पर दबाव बनाने में पूरी तरह विफल साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर के सांसद और मंत्री होते हुए भी भाजपा नेता जनता की समस्याओं के समाधान में रुचि नहीं ले रहे हैं। उन्होंने किरण देव, केदार कश्यप और महेश कश्यप से स्पष्ट जवाब देने या बस्तर की जनता से माफी मांगने की मांग की है। मौर्य ने आरोप लगाया कि डबल इंजन सरकार बस्तर के लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रही है और भाजपा नेता जनता को झूठे आश्वासन देकर गुमराह कर रहे हैं। ईएमएस(संजय कुमार जैन)28 मार्च 2025