चरखी दादरी (ईएमएस)। कुश्ती से राजनीति में आई महिला पहलवान विनेश फोगाट पर उनके ही ताऊ और गुरु महावीर फोगाट ने अब सम्मान न करने का आरोप लगाया है। फोगाट ने कहा कि विनेश को पैसे का लालच आ गया है और अब वह उन्हें गुरु का सम्मान नहीं दे रही हैं। विनेश को हाल ही में राज्य सरकार ने चार करोड़ रुपये इनाम में दिये थे। विनेश को ये राशि पेरिस ओलंपिक में रजत पदक विेजेता का दर्जा दिये जाने पर के लिए दी गयी है। महावीर के अनुसार उन्हें गुरु की पुरस्कार राशि और अवॉर्ड भी देना विनेश को याद नहीं रहा। महावीर फोगाट ने कहा कि इस हरियाणा सरकार ने विनेश के लिए जो किया है वह आज तक दुनिया में किसी ने किसी के लिए नहीं किया। सरकार ने , खेल नीति से अलग जाकर उसे मान-सम्मान दिया है। आम तौर पर एक स्वर्ण विजेताको भी इतना मान-सम्मान नहीं मिलता। इसके लिए राज्य सरकार की प्रशंसा करनी चाहिये। साथ ही कहा कि विनेश ने आज तक गुरु का सम्मान नहीं दिया। उन्होंने कहा, खिलाड़ी को जा अवॉर्ड राशि मिलती है, उसमें गुरु का भी अधिकार होता है। गुरू की भी अवॉर्ड राशि होती है। अगर विनेश को पैसे का लालच नहीं आया होता तो उसने आज तक मुझे गुरु का जो सम्मान होता है, जो अवॉर्ड होता है, वह तक नहीं दिया। उसके लिए मैंने सारी मेहनत की उसके फॉर्म भरवाए। मैंने उसे ऊपर तक पहुंचाया, मैंने ही सारी मेहनत की, मेरे अलावा विनेश का दूसरा गुरू भी नहीं है। फिर भी उसने आज किसी प्रकार का मान सम्मान नहीं दिया। गिरजा/ईएमएस 21 अप्रैल 2025