जगदलपुर(ईएमएस)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान 14 अप्रैल से 25 अप्रैल तक देशभर में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में 22 अप्रैल को पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार, टाउन हॉल में एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह बघेल बतौर मुख्य वक्ता शामिल होंगे। इस संगोष्ठी का उद्देश्य बाबा साहेब के विचारों, उनके सामाजिक योगदान और संविधान निर्माण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा, डॉ. भीमराव अंबेडकर सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक हैं। भाजपा उनके विचारों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। बैठक में उपस्थित महापौर संजय पाण्डे ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने संविधान की नींव रखी, भाजपा का यह अभियान अत्यंत सराहनीय है। नगर निगम इस आयोजन को गरिमा और सहयोग प्रदान करेगा। जिला मंत्री नरसिंह राव ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आम नागरिकों को भी इस आयोजन से जोड़ें ताकि बाबा साहेब के विचारों का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके। बैठक का संचालन नगर महामंत्री आर्येन्द्र सिंह आर्य ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से योगेंद्र पाण्डेय, खेमसिंह देवांगन, हरिराम मंडावी, प्रवीण सांखला, पुरुषोत्तम जोशी, आलोक अवस्थी, शशिनाथ पाठक, तुलसुराम कश्यप, दिनेश के.जी., राजपाल कसेर, संतोष गौर, लक्ष्मण झा, यशवंत ध्रुव, पितामह नायक, संजय विश्वकर्मा, निर्मल प्रसाद पाणिग्रही, कलावती कसेर, उमा मिश्रा, ललिता बघेल, उर्मिला यादव, आशा साहू, श्वेता बघेल, गायत्री बघेल, पूनम सिन्हा, गिरिजा गुप्ता, संग्राम सिंह राणा, हरीश पारेख, तरूण पाण्डे, मुन्नालाल कश्यप, सुखदेव मंडावी, गणपति, दिलीप दास सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ईएमएस(संजय कुमार जैन)21अप्रैल 2025