क्षेत्रीय
25-Apr-2025


ग्वालियर ( ईएमएस ) डबरा थाना क्षेत्र के अमरपुरा में शुक्रवार सुबह शादी समारोह में डीजे पर लड़कियों के डांस को लेकर लड़की और लड़के पक्ष के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि लड़की के भाई और उसके लड़के ने बारातियों पर बांका और चाकू से हमला कर दिया | जिससे चार बाराती घायल हो गए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है | जानकारी के अनुसार 24 अप्रैल को अंकुश जाटव निवासी लखनौती गांव गिजौर्रा थाना क्षेत्र की बहन की पीतांबरा मैरिज गार्डन से शादी होनी थी। लड़का पक्ष डबरा थाना क्षेत्र के अमरपुरा गांव का रहने वाला है। शुक्रवार सुबह शादी समारोह में डीजे पर लड़कियों के डांस को लेकर लड़की और लड़के पक्ष के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि लड़की के भाई अंकुश जाटव, बंटी जाटव और उसके लड़के ने बारातियों पर बांका और चाकू से हमला कर दिया। घटना में चार बाराती पवेंद्र जाटव (42), राकेश जाटव (56), डालचंद जाटव (35) और राघवेंद्र जाटव (36) को गंभीर चोटें आईं। जिन्हें पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है |