मनोरंजन
30-Apr-2025
...


मुंबई (ईएमएस)। हाल ही में सुपरस्टार रजनीकांत को इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में इकॉनमी क्लास में सफर करते हुए देखा गया। इस दौरान एक फैन ने उन्हें वीडियो में कैद कर लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और इस पर फैंस के दिलचस्प रिएक्शन सामने आ रहे हैं। रजनीकांत की यह सादगी देखकर लोग उन्हें और भी ज्यादा पसंद करने लगे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब यात्रियों को यह पता चलता है कि रजनीकांत उनके साथ फ्लाइट में सफर कर रहे हैं, तो पूरे विमान में एक हलचल मच जाती है। लोग अपनी सीटों से उठकर उन्हें देखने के लिए खड़े हो जाते हैं, और “थलाइवा! थलाइवा!” के नारे लगाते हैं। इस पर रजनीकांत अपनी चिर-परिचित मुस्कान के साथ फैंस को हाथ हिलाकर जवाब देते हैं। इस वीडियो को देखकर एक फैन ने लिखा, सच में, मुझे थलाइवर का दर्शन मिला! मैं रो रहा हूं और दिल जोर-जोर से धड़क रहा है। वीडियो में रजनीकांत का शांत और विनम्र अंदाज लोगों को खासा प्रभावित करता है। यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है, और लोग उनके इस व्यवहार को लेकर तारीफों के पुल बांध रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, क्या आदमी हैं! उनके चेहरे पर सच्ची खुशी झलकती है, और उनका अपनापन देखकर दिल खुश हो जाता है। कुछ यूजर्स ने उनकी मुस्कान और सादगी की भी सराहना की। इस वीडियो में रजनीकांत के साथ सफर कर रहे एक और यात्री का चेहरा भी देखने लायक था, जो उनकी सादगी से बेहद खुश था। यह पहली बार नहीं है जब रजनीकांत ने अपनी सादगी से फैंस का दिल जीता हो। इससे पहले मार्च 2024 में भी उन्हें आंध्र प्रदेश के कडप्पा से एक फ्लाइट में इकॉनमी क्लास में सफर करते हुए देखा गया था, जहां उन्होंने बिना किसी तामझाम के अपनी सीट पर आराम से यात्रा की। उनकी सादगी के लिए उन्हें हमेशा सराहा जाता है, और उनकी यह पहचान उनके फैंस के बीच एक प्रेरणा बन चुकी है। वर्क फ्रंट की बात करें तो रजनीकांत की हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म वेट्टैयन ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था, और उनकी अभिनय को काफी सराहा गया था। सुदामा/ईएमएस 30 अप्रैल 2025