बेंगलुरु (ईएमएस)। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के गेंदबाज खलील अहमद यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मुकाबले में विफल रहे। उनके एक ही ओवर में 33 रन बने। यह इस आईपीएल सत्र का सबसे महंगा ओवर बना है। वहीं टूर्नामेंट के इतिहास में तीसरा सबसे महंगा ओवर भी रहा। आरसीबी की पारी के 19वें ओवर में शेफर्ड के खिलाफ खलील को गेंद दी गयी। शेफर्ड ने इस ओवर में चार छक्के और दो चौके लगाकर खलील को जमकर पीटा। इस ओवर में खलील ने एक नो-बॉल भी फेंकी इस ओवर में खलील ने 33 रन दिये। इस प्रकार किंग्स इलेवन के एक खिलाड़ी पारविंदर अवाना के एक रिकॉर्ड की उन्होंने बराबरी की, अवाना किंग्स इलेवन की ओर से चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक ओवर में इतने ही रन दिए थे। खलील का ओवर आईपीएल के इतिहास में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे महंगा ओवर साबित हुआ। वहीं आईपीएल में सबसे महंगे ओवर का रिकॉर्ड पी. परमेश्वरन के नाम है, जिन्होंने कोच्चि टस्कर्स केरल के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 37 रन बनाये थे। खलील शेफर्ड ने खलील की गेंद पर डीप मिडविकेट पर एक छक्का जड़ा, फिर लॉन्ग-ऑन पर एक विशाल हिट लगाई, और फिर एक धीमी गेंद को शॉर्ट थर्ड पर उड़ाया। यही नहीं, उन्होंने एक फुल गेंद को लॉन्ग-ऑन पर मारा, एक नो-बॉल पर शॉट को डीप एक्स्ट्रा कवर पर उड़ाया, और ओवर को शॉर्ट फाइन-लेग पर एक शॉट के साथ खत्म किया। गिरजा/ईएमएस 04मई 2025