राज्य
05-May-2025


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली में अब भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार है। भाजपा की सरकारों को लाने में दिल्ली के व्यापारियों की बड़ी भूमिका है। कारोबारी हब के रूप में पहचाने जाने वाले दिल्ली के व्यापारियों को अब इस ट्रिपल इंजन सरकार से बड़ी उम्मीदें है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी व्यापार को मुख्य प्राथमिकता में रखती हैं। वह दिल्ली को देश की आर्थिक राजधानी बनाने की इरादा रखती हैं। ऐसे में व्यापार और उद्योग से जुडी ट्रिपल इंजन की सरकार से व्यापारी वर्ग की आकांक्षाओं पर नेमिष हेमंत ने देश के प्रमुख कारोबारी संगठन कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय महासचिव व चांदनी चौक के सांसद प्रवीन खंडेलवाल से बातचीत की। अजीत झा/ देवेन्द्र/ नई दिल्ली /ईएमएस/05/ मई /2025