व्यापार
06-May-2025


नई दिल्ली (ईएमएस) । सोने-चांदी के दाम में बुधवार को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,479 बढक़र 96,761 पर पहुंचा गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत 95,282 थी। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 1,745 बढक़र 95,845 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव 94,100 प्रति किलो था। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को 99,100 का और 28 मार्च को चांदी ने 1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था। विनोद उपाध्याय/06मई2025