राज्य
10-May-2025


भोपाल (ईएमएस)। आज रात्रि करीब 1 बजे रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल से थाना महाराजपुर पुलिस को ग्राम सिंहपुर में चलती ट्रेन से एक युवक के गिरने की सूचना प्राप्त हुई। थाना महाराजपुर आकस्मिक पुलिस सेवा डायल 112/100 टीम मौके पर पहुंची। घायल को प्राथमिक उपचार दिया गया एवं आवश्यक उपचार हेतु शासकीय अस्पताल महाराजपुर में भर्ती करवाया गया। घायल युवक जिला बांदा तहसील बबेरू के ग्राम मनका का निवासी है, महाराष्ट्र राज्य से मजदूरी कर गोरखपुर दादर स्पेशल ट्रेन से घर वापस लौट रहा था। गेट के पास था झपकी आ जाने के कारण नीचे गिर गया था। स्थिति सामान्य है। उक्त त्वरित कार्यवाही में थाना प्रभारी महाराजपुर निरीक्षक प्रशांत सेन, प्रधान आरक्षक सुबोद खान, आरक्षक ओमप्रकाश पायलट मनोज की भूमिका रही। ईएमएस/मोहने/ 10 मई 2025