अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ऐसे नेता हैं। जो अपने आप को सबसे सच्चा व्यक्ति कहते हैं। वह ईश्वर के रूप में स्थापित होने जा रहे हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध में उन्होंने अपनी बात कही। उसने उसको ठोक दिया,बदले में उसने भी ठोक दिया। एक दूसरे का हिसाब किताब बराबर हो गया। मैं दोनों देशों को जानता हूं। अमेरिका के दोनों देशों से संबंध है। ट्रंप ने चाहा और युद्ध विराम भी हो गया। सही मायने में ट्रंप से सच्चा और कोई नहीं है। यही कहा जा सकता है। आशा की जाने चाहिए जल्द ही रूस और यूक्रेन तथा इजराइल और गाजा का युद्ध बंद हो जाएगा। सच्चे व्यक्ति की बात सभी मानते हैं। झूठ का महायुद्ध, भारतीय मीडिया ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ा टीवी चैनलों और सोशल मीडिया में झूठ का महायुद्ध पिछले कई दिनों से चल रहा था। भारत के मीडिया ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है। पिछले कई दशकों से पाकिस्तान का मीडिया झूठ का युद्ध लड़ता आया है। पाकिस्तानी मीडिया की वैसी ही पहचान बनी हुई थी। अब भारत का नेशनल मीडिया भी पाकिस्तान से झूठ का युद्ध लड़ना सीख गया है। झूठ के इस महायुद्ध में भारतीय मीडिया ने पाकिस्तान को करारी पराजय दी है। सारी दुनिया में भारतीय मीडिया के झूठ की चर्चा हो रही है। यही भारत की जीत है। भारतीय मीडिया ने जो किया है उसकी सारी दुनिया मैं चर्चा हो रही है। बिना पाकिस्तान में घुसे सेना ने पाकिस्तान को जीत लिया भारतीय सेना ने अपनी रणनीति के बल पर पाकिस्तान की सीमा में घुसे बिना उसके सैकड़ो आतंकियों को पाकिस्तान में मार गिराया। आतंकियों के नो ठिकानों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। पिछले 26 सालों में जो आतंक जैस ए मोहम्मद और अन्य आतंकी संगठनों ने पाकिस्तान के संरक्षण में फैलाया था। भारतीय सेना ने भारतीय सीमा में रहते हुए, उनको जिस तरह से नेस्त-नाबूत किया है। उसकी सारी दुनिया में प्रशंसा हो रही है। यह अलग बात है, सेना के पराक्रम का राजनीतिक लाभ सत्तारुड़ दल लेने की कोशिश कर रहा है। उसमें वह सफल भी होगा। भाजपा की इसमें मास्टरी जो है। पुलवामा के समय जो लाभ मिला था। वैसा लाभ अब भाजपा को नहीं मिलेगा। भारत के लोगों को लग रहा था। इस बार के युद्ध में पाक अधिकृत कश्मीर को जीतकर 75 साल पुराना बदला, पाकिस्तान से मोदी सरकार लेगी। लेकिन यह सपना, सपना ही रह गया। जल संधि पर वर्ल्ड बैंक ने पल्ला झाडा पाकिस्तान को वर्ल्ड बैंक ने एक बड़ा झटका दे दिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच जलसंधि को लेकर जो विवाद हो रहा था। उसकी गुहार पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक में लगाई थी। पाकिस्तान का कहना था,भारत ने जल संधि का उल्लंघन किया है। वर्ल्ड बैंक ने इस पचड़े में पडने से इनकार कर दिया। वर्ल्ड बैंक ने कहा कि उसकी भूमिका एक मध्यस्थ के रूप में थी। उसका जलसंधि से अब कोई लेना देना नहीं है। एक बार समझौता करा दिया था। उसका पालन तो दोनों ही देशों को करना है, आपस में मिलकर करें। (ईएमएस) एसजे/ 11 मई /2025