11-May-2025


सिमडेगा(ईएमएम)। झारखंड मजदूर संघ की बैठक रविवार को अलर्बट एक्का स्टेडियम में हुई। बैठक की अध्यक्षता लाल मोहन नायक ने की। बैठक में मुख्य रूप से मजदूर नेता राजेश कुमार सिंह उपस्थित थे। बैठक में मजदूरों ने कहा कि बंगाली ठेकेदार एवं स्थानीय ठेकेदारों के द्वारा मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। मजदूरो को सरकारी दर पर मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है। मजदूरों की समस्या सुनने के बाद राजेश कुमार सिंह ने कहा कि मजदूरों का दुःख सुनाने वाला कोई नहीं है। उन्होने कहा कि संघ के द्वारा मजदूर की समस्या को लेकर जिला मुख्यालय में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।उन्होने मजदूरों से नशापान नहीं करने, श्रम विभाग में निबंधन कराने की अपील की। इसके अलावे संघ द्वारा निर्धारित आंदोलन को सफल बनाने के लिए समिति का भी गठन करते हुए रामजी यादव को मुख्य संरक्षक, विमल नायक को संरक्षक, सरिता बारला को अध्यक्ष, यासिन शेख को कार्यकारी अध्यक्ष, प्रेम मीना खेस को उपाध्यक्ष, सुनील कच्छप को सचिव बनाया गया। बैठक में कई लोग उपस्थित थे। कर्मवीर सिंह/11मई/25