आगरा,(ईएमएस)। उत्तर प्रदेश आगरा में अपराधियों ताबड़तोड़ शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस ने इसतरह के शातिर अपराधी को पकड़ा है। जो छोटी छोटी मासूम बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाता था। पुलिस की आरोपी से मुठभेड़ हुई। जिसमें उसके पैर में गोली लगी है। शातिर ने यमुना कालोनी क्षेत्र में एक 9 साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की थी। आरोपी को पकड़ने के लिए एसीपी ने 3 टीमें लगाई थीं। जब वह भागने की फिराक में था। आरोपी भागने का प्रयास किया और पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी है। आरोपी शरीफ आगरा में अपने परिवार के साथ कुछ साल पहले से रह रहा था। यमुना क्षेत्र में 9 साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की। घटना को अंजाम देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी की पहचान की। बाइक से भागते हुए आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गया। उसकी शिनाख्त शरीफ के तौर पर हुई। आरोपी को पकड़ने के लिए तीन टीमें लगाई गईं। वारदात के कुछ ही घंटे बाद वह आगरा फिरोजाबाद मार्ग पर दिखाई दिया। पुलिस से उसकी मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने बताया कि पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी आरोपी बाइक पर दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह बाइक लेकर भागने लगा और पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई। इसमें एक पुलिसकर्मी के जख्मी होने की भी सूचना है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। आशीष दुबे / 14 मई 2025