क्षेत्रीय
15-May-2025
...


फिरोजाबाद(ईएमएस)भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंत्री विजय शाह द्वारा करनाल की सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन कहे जाने पर समाजवादी पार्टी (सपा) में आक्रोश फैल गया है। समाजवादी पार्टी महिला संगठन और सपा के पूर्व mlc दिलीप यादव के नेतृत्व में गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री विजय शाह के बयान की कड़ी निंदा की और इसे समाज को बांटने वाला व नारी सम्मान के खिलाफ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रकार का बयान न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि सांप्रदायिक सौहार्द को भी प्रभावित करता है। पूर्व mlc दिलीप यादव ने मांग की कि मंत्री विजय शाह को तत्काल पद से बर्खास्त किया जाए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। महिला संगठन की पदाधिकारियों ने कहा कि यह बयान महिलाओं का अपमान है और भारतीय संविधान के मूल्यों के खिलाफ है। धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और आम नागरिक भी शामिल हुए। सभी ने एक सुर में भाजपा से माफी की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आगे आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ईएमएस