भोपाल(ईएमएस)। दिनांक 03 मार्च 2026 की शाम लगभग 05.00 बजे के करीब डायल 112 में इवेन्ट क्र. 032606636 प्राप्त होने पर कॉलर यशोदा अहोजा मों न. 7049880030 पर सम्पर्क किया तो कॉलर द्वारा बताया की वाहन क्र.MP 04 YP 8972 में एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। कॉलर की सूचना पर तत्काल घटनास्थल के लिये रवाना होकर कुछ ही मिनटों में डायल–112 की टीम मौके पर पहुंचकर देखा तो एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में गाडी के अन्दर अचेत अवस्था में गाड़ी की सीट पर लेटा हुआ था। गाडी अन्दर से लॉक थी तत्काल गाडी का कांच तोड़कर उस व्यक्ति को बाहर निकालकर देखा तो वह बेहोशी की हालत में था । तत्काल डायल 112 में लगे प्रआर उमेश पटेल व चालक आशीष कुमार द्वारा तत्काल उस व्यक्ति को सीपीआर दिया गया जिससे वह व्यक्ति अचेत अवस्था से होश मे आया, तो उसे तत्काल डायल 112 में लेटाकर ईलाज हेतु 1250 अस्पताल लेकर रवाना होकर कुछ ही मिनटों की सतर्कता के कारण उसे 1250 अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया । जो वर्तमान में उपचाररत है । जुनैद / हरि / 03 मार्च, 2026