भोपाल (ईएमएस)। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संजीव कुमार झा को मध्य प्रदेश का नया मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने उनका नियुक्ति पत्र भेजा है। मध्य प्रदेश सरकार पहले ही सहमति दे चुकी थी। झा अभी रिवेन्यू बोर्ड के सदस्य के रूप में ग्वालियर में पदस्थ थे। वर्तमान में पदस्थ 1997 बैच के आईएएस अधिकारी सुखबीर सिंह अब मध्य प्रदेश शासन की सेवा में वापस होंगे। सुखवीर सिंह पिछले 8 माह से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का काम देख रहे थे। एसजे/ 16 मई 25