पटना, (ईएमएस)। बिहार की नीतीश सरकार ने शुक्रवार से महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा की शुरुआत की है। पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बस की शुरुआत करते हुए पिंक बस का खुद भी जायजा लिया और पिंक बस में सुरक्षा से लेकर तमाम चीजों के बारे में जानकारी ली। परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा कि बिहार की महिलाओं को भी अब अपना बस अब मिल गया। पिंक बस में पैनिक बटन से लेकर चार्जिंग और फर्स्ट एड तक की सुविधा है सीसीटीवी और जीपीएस ट्रैकिंग से मॉनिटरिंग भी होगी। पहले चरण में 20 पिंक बसें बिहार के पांच शहरों में चलाई जाएगी। पटना में सबसे अधिक 8 बसें चलेंगी। ये बसें गांधी मैदान से दानापुर स्टेशन तक चलेंगी। छात्राओं के लिए मासिक पास 400 रुपये का होगा। बसों में महिला ड्राइवर और कंडक्टर होंगी। बिहार के परिवहन मंत्री शीला कुमारी ने कहा कि इन बसों में महिलाओं को सुरक्षित महसूस होगा। उन्होंने कहा कि इन बसों में उन सभी सुविधाओं को जोड़ा गया है, जिससे महिलाओं को सफर में सहूलियत होगी। बस का किराया भी बहुत कम रखा गया है। छात्राओं के लिए मासिक पास 400 रुपये का होगा। कामकाजी महिलाओं के लिए यह 550 रुपये का होगा। रोजाना सफर करने वाली महिलाओं के लिए टिकट 6 से 25 रुपये तक का होगा। इससे हर दिन बस से जाने वाली महिलाओं को फायदा होगा। पहली पिंक बस गांधी मैदान से दानापुर स्टेशन तक जाएगी। यह बस मगध महिला कॉलेज, पटना वीमेंस कॉलेज, जेडी वीमेंस कॉलेज, आईजीआईएमएस और सगुना मोड़ होते हुए दानापुर स्टेशन पहुंचेगी। शुरुआत में बस सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक गांधी मैदान से चलेगी। परिवहन मंत्री शीला मंडल ने बताया कि 20 बसों में से सबसे अधिक आठ बसों का परिचालन पटना में किया जाएगा। इसके अलावा, मुजफ्फरपुर में चार, भागलपुर, गया, दरभंगा और पूर्णिया में दो-दो पिंक बसों का परिचालन नगर बस सेवा के तहत किया गया है। दूसरे चरण में 80 पिंक बसों का परिचालन किए जाने की योजना है। संतोष झा- १६ मई/२०२५/ईएमएस