राष्ट्रीय
17-May-2025


महिला और बच्चे की हालात नाजुक पटना (ईएमएस)। पटना में फोरलेन पर बिहार सरकार लिखी स्विफ्ट और प्रखंड पंचायत अधिकारी की स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 8 लोग घायल हो गए। इसमें महिला और बच्चे की हालात नाजुक बताई जा रही है। उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा बाढ़ अनुमंडल के करजान में हुआ है। घटना में अन्य पांच घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर किया गया है। हादसे के समय मुंगेर के असरगंज के प्रखंड पंचायत अधिकारी का परिवार पटना के शादी समारोह से लौट रहा था। दूसरी ओर राणा बीघा के कुछ लोग फोरलेन पर यात्रा कर रहे थे। करजान पुल के पास एनएचएआई कर्मचारियों के होर्डिंग लगाने की वजह से सड़क को वनवे कर दिया गया था। इसी दौरान बिहार सरकार लिखी स्विफ्ट डिजायर और स्कॉर्पियो में सीधी टक्कर हो गई। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। हादसे में बिखरे सामान, जिसमें सोने के गहने भी शामिल हैं, को थाने पहुंचा दिया गया है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया था। आशीष दुबे / 17 मई 2025