धार (ईएमएस)। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय बैठक दिनांक 16 मई 2025 को स्थानीय अनिल प्लाजा में आयोजित की गई। कार्यक्रम दीलिप उपाध्याय, बालाराम चैहान तथा संभागीय उपाध्यक्ष ऋतु नागिया के मुख्य आतिथ्य में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कमचारी एकत्रित हुए। कार्यक्रम का स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल जोशी द्वारा दिया गया, जिसमें एकजुटकाता के साथ कार्य करने तथा राज्य कर्मचारी संघ की रिती अनुसार राष्ट्र हीत में करेंगे काम, काम का लेंगे पुरा दाम को अपने दैनिक शासकीय जीवन में अपनाने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि दीलिप उपाध्याय द्वारा अपने उद्बोधन में बताया कि म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ एक मर्यादित व अनुशासित संघ है, हमे साथ मिलकर चलने तथा सभी संवर्गो के विभिन्न पदों पर आसीन कर्मचारी बंधुओ की समस्या को एकजुटता के साथ मिलकर समरस भाव से समाधान करवाने की बात कही। संघ द्वारा कार्यक्रम में अपनी जिला कार्यकारणी का गठन किया जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, सह सचिव कलावती चैहान, उपाध्यक्ष , सचिन त्रिवेदी, शंकर चैरसिया, उपाध्यक्ष, संतोष निंगले, राजीव भारद्धाज, महिला एवं बाल विकास विभाग प्रकोष्ठ जिला प्रमुख राखी देवडा, सह कोषाध्यक्ष नैमिष भट्ट, महिला प्रकोष्ठ प्रमुख उषा ठाकुर, जिला मिडिया प्रभारी प्रितेश, सोशल मिडिया प्रभारी अभिषेक हंडे, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग प्रमुख आशिष बोरासी, जन जातिय कार्य विभाग प्रमुख अनिल कांकरवाल, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा प्रमुख संजय व्यास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रमुख निलेश साहू, आबकारी विभाग प्रमुख विनोद परचोले, वन विभाग प्रमुख राकेश ठाकुर तथा तकनिकी शिक्षा प्रकोष्ठ प्रमुख जितेन्द्र बदनोरा को मनोनित किया गया। मंच संचालन तहसील कोषाध्यक्ष सचिन त्रिवेदी द्वारा किया तथा आभार सह कोषाध्यक्ष नैमिष भट्ट ने माना। उक्त जानकारी संघ के प्रवक्ता व जिला कोषाध्यक्ष रूपेश पाटीदार द्वारा दी गई। रॉकी/17/05/2025
processing please wait...