आरएसएस कार्यालय में सौंपा प्रार्थना पत्र जबलपुर, (ईएमएस)। भारतीय सेना और उसकी जांबाज़ महिला अधिकारियों के सम्मान में शनिवार को नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा एक विरोध मार्च आयोजित किया गया। यह मार्च गौ माता चौक, राइट टाउन से प्रारंभ होकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थानीय कार्यालय केशव कुटी पहुँचा. जहाँ कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने संघ पदाधिकारी प्रदीप दुबे, कैलाश गुप्ता, सुरेश अग्रवाल और विनोद कुमार से मुलाकात की और औपचारिक रूप से विरोध पत्र सौंपा। नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा हमारा विरोध किसी संगठन से नहीं, बल्कि उन लोगों से है जिन्होंने सेना और महिला अधिकारी का अपमान किया है। जो स्वयं को राष्ट्रवादी कहते हैं, वे आज राष्ट्रहित में चुप क्यों हैं. श्री शर्मा ने कहा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और वन मंत्री विजय का शाह के बयानों ने न केवल भारतीय सेना की गरिमा को ठेस पहुँचाई, बल्कि कर्नल सोफिया कुरैशी जैसी वीर महिला अधिकारी के सम्मान को भी आहत किया है। कांग्रेस ने ऐलान किया है कि जब तक भारतीय सेना के अपमान के दोषियों को जवाबदेह नहीं बनाया जाता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान दिनेश यादव, अमरीश मिश्रा, कमलेश यादव, इंदिरा तिवारी, अनुराग गड़वाल, अयोध्या तिवारी, अतुल बाजपेई, सतेंद्र चौबे ,प्रमोद पटेल, याकूब अंसारी, विजय जैन चुन्ना,वकील अंसारी, संतोष दुबे पड़ा, दिनेश तामसेतवार, अनुपम, जैन, अख्तर अंसारी,राजेश तिवारी ,आजम अली खान,कलीम खान, गुड्डू चौबे, रज्जू सराफ, प्रशांत मिश्रा, झल्ले लाल जैनराजा पाण्डेय अनुभव शर्मा, आरिफ बेग,गुड्डू नवी, लखन प्रजापति , रविन्द्र कुछवाहा, अमर चंद, रितेश गुप्ता बंटी बाबरिया, राजेंद्र पिल्लै,अकबर खान,,भावना निगम, देवकी पटेल, बलविंदर मान, मुकेश सराफ,रविंद्र कुशवाहा, कलीम खान, ताहिर अली, बहार अंसारी,अवधेश गुप्ता, राजेश पटेल,, समर्थ अवस्थी, सुरेंद्र यादव,अरशद अली, रिजवान कोटी, राहुल बघेल, शिशिर नन हरिया, बादल पंजवानी, सागर शुक्ला ,आलोक गुप्ता, आसिफ इकबाल,समर्थ मिश्रा, अभिषेक पाठक,मुख्तार अंसारी,अदनान अंसारी, फारूक खान, नरेंद्र गुप्ता, सुधीर जैन, आलोक गुप्ता, रोशन आनंद संदीप जैन ,अनुज श्रीवास्तव, रिंकू बदलानी ,एजाज अंसारी ,सक्षम गोस्वामी ,मलखान पटेल ,आयुष लाल शाकिर कुरैशी, साहिल खान, अभ्युत बाजपेई सहित सैकड़ो कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सुनील साहू / मोनिका / 17 मई 2025/ 06.00