राज्य
17-May-2025


--तिरंगा यात्रा में शामिल आम जनता एवं भाजपा कार्यकर्ता हाथरस (ईएमएस)। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद आम जनता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश शहर की सड़कों पर दिखाई दिया। हजारों की संख्या में राष्ट्रभक्तों ने अदम्य साहस और शौर्य को समर्पित भारत शौर्य तिरंगा यात्रा बागला इंटर कॉलेज से निकाली गई।यात्रा में हर हाथ में तिरंगा था और मुट्ठीबंद हाथ उठाते और जोशीली आवाज में भारत माता के जयकारे गूंज उठते हुए यात्रा में शामिल हर कोई जोश में दिखाई दे रहा था। भारत शौर्य तिरंगा यात्रा कार्यक्रम की शुरुआत शहर के स्थानीय बागला इंटर कॉलेज के मैदान में लगाए गए विशाल पंडाल में एकत्रित होकर की गई। भारत शौर्य तिरंगा यात्रा बागला इंटर कॉलेज से शुरू होकर सासनी गेट चौराहा, कमला बाजार , गुडिहाई बाजार, सर्राफा बाजार, चूना वाला डंडा, आगरा रोड होते हुए शहीद पार्क पर समाप्त की गई। यात्रा के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर देशभक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा और लोगों ने भारतीय सेना के सम्मान में देशभक्ति के जोशीले नारे लगाए। यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् के गगन भेदी नारे गूंजते रहे तथा हजारों की संख्या में राष्ट्रभक्तों की तिरंगा यात्रा कमला बाजार चौक पहुंची तो लोगों ने फूलों की वर्षा की। इस मौके पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता, प्रबुद्ध जन, व्यापारी, भूतपूर्व सैनिक, एनसीसी कैडेट, विभिन्न कॉलेज के छात्र, भाजपा के जन-प्रतिनिधि व कार्यकर्ता शामिल हुए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी डा. मानवेंद्र प्रताप सिंह गुरुजी भी शामिल थे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएलसी डा. मानवेंद्र प्रताप सिंह गुरुजी ने कहा कि सेना के वीर जवानों ने साहस, समर्पण और पराक्रम से देश की सुरक्षा की। वह हम सभी के लिए प्रेरणा है। इस यात्रा के माध्यम से उनके शौर्य को नमन करते हुए हमने यह संकल्प लिया है कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए हम सदैव तैयार रहेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में सहभागिता कर गर्व की अनुभूति हुई। यह तिरंगा यात्रा आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति और ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता को समर्पित थी, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक और दृढ़ नेतृत्व का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने तिरंगा यात्रा को अभिमान और सम्मान का प्रतीक बताया । कार्यक्रम को सांसद धर्मपत्नी लक्ष्मी प्रधान वाल्मीकि,सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, सिकन्द्राराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा सहित जनपद के कई जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में भारत शौर्य यात्रा संयोजक हरीश सेंगर, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय,पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, चेयरमैन सचेंद्र कुशवाहा ,हर्षकांत कुशवाहा, चेयरमैन श्वेता दिवाकर, ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडेय, पूर्व सांसद प्रतिनिधि ठाकुर राजेश कुमार सिंह गुड्डू भैया ,धर्मेंद्र प्रताप सिंह, रुपेश उपाध्याय, हरिशंकर राणा, हरीश सेंगर , सुनील गौतम, मथुरा प्रसाद गौतम, चौधरी भोला सिंह रावत,मीरा माहेश्वरी, आचार्य महेंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह मदनावत, प्रभा सिंह, रामवीर सिंह भैयाजी,भूपेंद्र कौशिक ,अखिलेश गुप्ता ,देवेंद्र राघव, रामकुमार माहेश्वरी, कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय,योगेंद्र गहलोत, प्रमोद मदनावत, विवेक गुप्ता, अनुज चौधरी, प्रमोद सेंगर ,राजेंद्र चौधरी मोहित बघेल, प्रेम सिंह कुशवाहा,डम्बेश चक,योगेश कुमार, प्रदीप शर्मा, आकाश सिंह,मूलचंद, कुशवाह, सूरज शाह,अंशुल शर्मा, अरुण चौधरी, जितेंद्र राजपूत, सुनील कुमार, गजेंद्र सिंह,भीकम सिंह चौहान, भोला चौधरी, सुनीता वर्मा, अनुराग अग्निहोत्री,रामवीर माहौर,बाला शर्मा, प्रिया मित्तल,बबली सिंह,सुचेता जॉन,बबिता वर्मा, प्रदीप सिंह राजकुमार जैन,डा. राजीव सेंगर, अविनाश तिवारी, अमन उपाध्याय, मनोज सोनी, तपन जोहर, अजय रावत, राज सिसोदिया, नितिन गौतम, नीरेश कुमार सिंह, गौरव प्रधान, नरेश ठाकुर, जितेंद्र चौहान, जितेंद्र अग्निहोत्री, शब्बीर अहमद, समीर घोसी,अनिल जादौन, जितेंद्र कुमार जीतू, अनूप अग्रवाल, विजय वार्ष्णेय, कृष्णा पहलवान आदि हजारों की संख्या में व्यापारी, प्रबुद्ध वर्ग एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी कार्यकर्ता व सदस्य शामिल थे। ईएमएस/ नीरज चक्रपाणी/ 17 मई 2025