अंतर्राष्ट्रीय
वॉशिंगटन(ईएमएस)। अमेरिका में भीषण तूफान से पिछले 48 घंटों में 27 लोगों की मौत हो गई। इसका मिसौरी और दक्षिण-पूर्वी केंटकी समेत 7 राज्यों में सबसे ज्यादा असर हुआ है। 27 में से 18 मौतें केंटकी में, 7 मौतें मिसौरी में और 2 मौतें नॉर्थ वर्जीनिया में हुईं। मौत का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। 12 राज्यों में लगभग 6.60 लाख घर में बिजली सप्लाई ठप पड़ गई। तूफान के दौरान 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। कई घरों की छत और दीवार हवा में उड़ गई। शहर के शहर मलबे में बदल गए। हजारों लोग बेघर हो गए हैं। हजारों लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है। विनोद उपाध्याय / 18 मई, 2025