19-May-2025


नई दिल्ली (ईएमएस)। देश की राजधानी में आवारा कुत्तों की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। हर रोज दो हजार लोगों को आवारा कुत्ते काट रहे हैं। नगर निगम की ओर से समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। इसका प्रमाण है कि कुत्तों पर आखिरी सर्वे 2016 में हुआ था। पूरी राजधानी में 20 ही एनिमल बर्थ कंट्रोल केंद्र हैं। लगातार कुत्तों की संख्या बढ़ रही है। उनको नियंत्रित करने के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। कुत्ते सिर्फ सड़कों पर ही नहीं शैक्षणिक परिसरों में छात्रों को भी निशाना बना रहे हैं। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हाल में दृष्टिबाधित छात्रों को उन्होंने शिकार बनाया है। अजीत झा /देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/19/मई/2025