लखनऊ (ईएमएस)। ग्रीन यूपी अभियान में 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य साधने के लिए नर्सरियों में 52.33 करोड़ पौध तैयार हुए है। इसी के साथ सभी मंडलों का लक्ष्य तय करते हुए नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस वर्ष भी एक से सात जुलाई तक होने वाले पौधरोपण महोत्सव की तैयारी तेज हो गई है। पौधरोपण के लिए 1901 पौधशालाओं में 52.33 करोड़ पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। सभी विभागों द्वारा लगाए जाने वाले पौधरोपण का भी लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। वन विभाग पौधरोपण महाभियान की तैयारियां तेजी से कर रहा है। पौधरोपण महाभियान 2025 के लिए मिशन निदेशक की जिम्मेदारी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक व मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन) दीपक कुमार को सौंपी गई है। सभी 18 मंडलों का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। इन मंडलों में महाभियान की सफलता के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं। पौधरोपण अभियान 2025 के मिशन निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि सभी 18 मंडलों के नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिेए गए हैं। जितेन्द्र 21 मई 2025