मुंबई (ईएमएस)। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 20 मई की शाम अंजान शख्स के घुसने की कोशिश की है। पुलिस ने उस संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना 20 मई की शाम 7 बजकर 15 मिनट की है। यह शख्स अवैध रूप से सलमान के घर में घुसा। जब इसकी सूचना पुलिस को मिली, उन्होंने उस शख्स को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति का नाम जितेंद्र कुमार सिंह हैं, वहां छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। अब पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है कि वह सलमान के घर क्यों गया? उसकी मंशा क्या थी? या फिर क्या वह कोई फैन है या इसके पीछे कोई और वजह है। सलमान के फैंस और लोग घटना से परेशान हैं, क्योंकि सलमान का घर पहले भी सुरक्षा के लिहाज से चर्चा में रहा है। 2023 में लॉरेंस गैंग से धमकी मिलने के बाद ही सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की ओर से वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिली है। आशीष दुबे / 22 मई 2025