मंदसौर जिला पंचायत सदस्य के पति महिला संग आपत्तिजनक हालत में दिखे; सीसीटीवी कैमरे में कैद मंदसौर (ईएमएस)। मंदसौर में भाजपा नेता मनोहर धाकड़ का एक अश्लील वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहे हैं। मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने वीडियो की जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है। जानकारी के मुताबिक मंदसौर के बनी गांव के रहने वाले मनोहर धाकड़ की पत्नी वार्ड क्रमांक-8 से जिला पंचायत सदस्य है। 13 मई की रात के इस वीडियो में मनोहर धाकड़ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर खड़ी सफेद बलेनो कार में एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहे हैं। उनका एक अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। 8 लेन एक्सप्रेस वे पर लगे हाई सिक्योरिटी कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है। वीडियो इतना आपत्तिजनक और अश्लील है कि हम न तो आपको वो दिखा सकते हैं और न ही बता सकते हैं। वीडियो सामने आने के बाद से मोबाइल ऑफ आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद से ही मनोहर धाकड़ का मोबाइल स्विच ऑफ है। उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। सार्वजनिक स्थान पर ऐसा कृत्य निंदनीय रतलाम रेंज के डीआईजी मनोज सिंह ने कहा कि एक वीडियो वायरल हो रहा है जो सम्भवत: 8 लेन का है। यह सडक़ अभी नई बनी है, किसी भी सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का कृत्य निंदनीय है। हो सकता है आगे जाकर मामला सीरियस हो जाए। विनोद/ईएमएस/22/05/2025