भोपाल(ईएमएस)। शहर के कमला नगर थाना इलाके में एक साल पहले वृद्व का मोबाइल और आठ सौ की रकम चोरी होने का मामला अब जाकर दर्ज किया गया है। फरयिादी वृद्ध लगातार पुलिस थाने के चक्कर काट रहा था, तंग आकर उसने आला अफसरो से शिकायत की जिसके बाद प्रकरण दर्ज किया गया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन के सामने नेहरू नगर में रहने वाले संजीव थापक पिता प्रेम नारायण थापक (60) के मकान से करीब एक साल पहले आठ सौ की नगदी और मोबाइल चोरी हो गया था। उसके बाद मामला दर्ज कराने के लिये वह लगातार प्रयास कर रहे थ। थाने के कई चक्कर काटने के बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। परेशान होकर उन्होंने डीसीपी जोन-1 प्रियंका शुक्ला से मिलकर मामले की शिकायत की। डीसीपी ने थाना पुलिस को फौरन ही संजीव थापक की शिकायत पर मामला दर्ज करने के निर्देश दिये। इसके बाद प्रकरण दर्ज कर लिया गया। थाना पुलिस का कहना है की पीड़ित के डिटेल बयान दर्ज किये जाने के बाद ही घटनाक्रम की जानकारी मिल सकेगी। जुनेद / 24 मई