25-May-2025


प्रदर्शनी का उद्घाटन करते सांसद अनूप प्रधान व सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर हाथरस (ईएमएस)। पुण्यश्लोक लोकमाता देवी रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा जिला कार्यालय पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें अहिल्याबाई होलकर द्वारा कराए गए सेवा, गौरवमयी सुशासन, धर्मार्थ और ऐतिहासिक कार्यों को दर्शाया गया,प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि , सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने किया भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के चौंडी गांव में हुआ था। उनके 30 वर्ष के कार्यकाल को सुशासन, न्यायप्रियता, सामाजिक समरसता, धार्मिक सहिष्णुता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के कार्यों के लिए जाना जाता है ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 25 मई 2025