इस्लामाबाद,(ईएमएस)। पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने एक बार फिर भारत को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि पानी पाकिस्तान के लिए रेड लाइन है और इस मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह मामला देश के 24 करोड़ नागरिकों के बुनियादी अधिकारों से जुड़ा है और इसे राष्ट्रीय सम्मान से जोड़ा जाना चाहिए। सेना प्रमुख मुनीर ने यह बयान पाकिस्तान की विभिन्न यूनिवर्सिटीज के चांसलर्स, प्रिंसिपल्स और सीनियर फैकल्टी सदस्यों से बातचीत के दौरान दिया। इस अवसर पर उन्होंने भारत पर वर्चस्व थोपने की कोशिशों का विरोध करते हुए कहा कि पाकिस्तान कभी भी भारत की हुकूमत स्वीकार नहीं करेगा। बलूचिस्तान में भारत पर आरोप मुनीर ने यह भी दावा किया कि बलूचिस्तान में सक्रिय उग्रवादियों को भारत से समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा, जो लोग बलूचिस्तान में अशांति फैला रहे हैं, वे बलोच उग्रवाद से जुड़े हैं और इनकी गतिविधियों के तार भारत से जुड़े हुए हैं। उन्होंने भारत पर पाकिस्तान की संप्रभुता में दखल देने का भी आरोप लगाया। हिदायत/ईएमएस 30मई25
processing please wait...