राज्य
03-Jun-2025


अहमदाबाद (ईएमएस)| मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 4 जून, बुधवार को राज्य के कई जिलों में बारिश हो सकती है| जिसमें कहीं गरज के साथ तो कहीं हलके से मध्यम बारिश की संभावना है| खासकर दक्षिण और मध्य गुजरात के कुछ जिलों में बारिश का जोर रह सकता है| इन जिलों में वडोदरा, छोटाउदेपुर, नर्मदा, भरुच, तापी, सूरत, नवसारी, डांग के अलावा संघ प्रदेश दमण, दादरा और नगर हवेली शामिल हैं| इन इलाकों में कहीं गरज के साथ तो कहीं हलके से मध्यम बारिश की संभावना है| जबकि सौराष्ट्र, उत्तर गुजरात और मध्य गुजरात के जिलों में छुटपुट बारिश हो सकती है| बनासकांठा, पाटण, मेहसाणा, अरवल्ली, साबरकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद, आणंद, खेडा, पंचमहल, दाहोद, महिसागर, सुरेन्द्रनगर, बोटाद, अमरेली, भावनगर, गिर सोमनाथ और दीव में छुटपुट बारिश की संभावना है| मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 3 दिनों तक राज्य में हलके से मध्यम बारिश की संभावना है| सतीश/03 जून