लेख
08-Jun-2025
...


पिछले 9 महीनों में अमेरिका की राजनीति और सत्ता समीकरण में जो परिवर्तन देखने को मिले हैं। वह सभी को आश्चर्य चकित करने वाले हैं। राष्ट्रपति पद का जब चुनाव चल रहा था। एलन मस्क ने चुनाव के ‎लिये आकर एकाएक डोनाल्ड ट्रंप को हजारों करोड़ों रुपए की आर्थिक सहायता दी। चुनाव में उनका खुलकर साथ प्रचार ‎किया। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति बनाने के लिए अपना भविष्य दांव पर लगा दिया था। कोई भी कारोबारी इस तरह खुलकर राजनीति में भाग नहीं लेता है। जिस तरह से एलन मस्क ने अमेरिका में एंटी ली थी। तब उन्हें समझ नहीं आया था, कारोबारी क्यों राजनेताओं के साथ सीधे-सीधे नहीं जुड़ते हैं। बहरहाल छः महीने भी नहीं हुए, एलन मस्क को समझ आ गया है। नेताओं की ना तो दोस्ती अच्छी है, ना दुश्मनी अच्छी है। बहुत कम समय में बहुत सारे दांव पेंच अपनाने के बाद दोनों के बीच की दोस्ती और दुश्मनी की पराकाष्ठा में पहुंचने के बाद अब एकमात्र विकल्प दोनों के पास यह रह गया है। दोस्ती और दुश्मनी के विवाद को जितनी जल्दी शांत किया जाए, उतना ही दोनों के ‎लिये अच्छा है। एलन मस्क जब अमेरिकी राष्ट्रप‎ति ट्रम्प के सलाहकार बने। उसके बाद से ही उनके खिलाफ अमेरिका सहित दुनिया के देशों में खिलाफत शुरु हुई। अमेरिका में बड़े-बड़े प्रदर्शन हुए टेस्ला का बहिष्कार हुआ। डोनाल्ड ट्रंप के साथ सीधे जुड़ जाने के कारण दुनिया के अन्य देशों में भी उन्हें बड़ा कारोबारी आ‎र्थिक नुकसान उठाना पड़ा। हाल ही में जब उनका ट्रंप के साथ नया विवाद सामने आया। एक ही दिन में मस्क को 13 लाख करोड रुपए का नुकसान उठाना पड़ा। पिछले 6 महीना की बात करें तो यह नुकसान लगभग 26 लाख करोड रुपए से ऊपर पहुंच गया है। एलन मस्क के कारोबार की नीव हिल गई है। टेस्ला की पूंजी में 29 फीसदी का घाटा हो चुका है। जिस तरह से एलन मस्क ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले किए, वह हमले कम कमजोर नहीं थे। एलन मस्क के हमले से डोनाल्ड ट्रंप को तुरंत कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। लेकिन अमेरिका की राजनीति तेजी के साथ बदलती हुई दिखाई दे रही है। एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप के ऊपर एप्सटीन फाइलों में दर्ज डोनाल्ड ट्रंप के नाम को लेकर ट्रम्प पर नाबालिक यौन उत्पीड़न से जोड़कर ट्रम्प को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचाने का काम किया है। इसी तरह डोनाल्ड ट्रंप के निर्णयों को लेकर जिस तरह से एलन मस्क ने राष्ट्रप‎ति ट्रम्प पर निशाना साधा है। उससे अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की स्थिति काफी कमजोर हो गई है। एलॉन मस्क ने अमे‎रिका में एक तीसरी पार्टी गठन करने की बात भी कह दी। डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के बीच की दुश्मनी चरम सीमा पर पहुंच गई। ‎जिससे दोनों ही पक्षों को जबरदस्त नुकसान हो रहा था। ऐसी स्थिति में दोनों पक्षों ने सीज फायर करके विवादों को सुलझाने की कोशिश शुरू की है। यह कोशिश कहां तक परवान चढ़ेगी, कहना मुश्किल है। निसंदेह डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति हैं। उनके पास अभी बहुत से ऐसे अधिकार और शक्तियां हैं, जो एलन मस्क को तबाह कर सकती हैं। उसी तरह एलन मस्क भी कमजोर नहीं है। उनके पास एक्स ट्विटर है। जो अमेरिका सहित दुनिया भर में बड़ा प्रभावशाली संवाद प्लेटफार्म है। अंतरिक्ष और सड़क पर एलन मस्क की कंपनी टेक्स्ला का दबदबा है। डोनाल्ड ट्रम्प वैसे भी अमे‎रिकी न्यायालय से दोषी ठकराये जा चुके हैं। उनकी सजा राष्ट्रप‎ति बनने के कारण लं‎बित है। ऐसी स्थिति में डोनाल्ड ट्रंप आसानी से एलन मस्क को आ‎र्थिक नुकसान नहीं पहुंचा सकते हैं। यह बात ट्रम्प को देर से समझ में आई, जब दोनों पक्षों को इसका अंदाजा हो गया, दोनों की लड़ाई में दोनों को ही भारी नुकसान है। वहीं फायदा किसी तीसरे को ही होगा। ऐसी स्थिति में दोनों ने मिलकर अब अपने विवादों पर विराम लगाने की कोशिश शुरु की है। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने आते साथ ही जिस तरह से टैरिफ वार शुरु की। दुनिया भर के प्रवासियों को अमेरिका से बाहर निकालने की शुरुआत की थी। इसका असर पूरी दुनिया में देखा जा रहा है। जिस तरह के हालात अमेरिका में बन गए हैं। उसके बाद यह भी कहा जाने लगा है। डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति के रूप में अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएंगे। जल्द ही महाभियोग जैसी कार्यवाही अमे‎रिका में शुरू हो सकती है। जिसको देखते हुए डोनाल्ड ट्रंप की भी मजबूरी थी, वह एलन मस्क के साथ अपने विवादों को सुलझाने की दिशा में काम करें। वर्तमान में जो नरमी आई है, वह किसी निष्कर्ष तक पहुंचेगी। जब दो बड़े लोग लड़ते हैं, तो पब्लिक का नुकसान होता है। डोनाल्ड ट्रम्प ‎जिस तरह से अमे‎रिका के राज्यों तथा न्यायपा‎लिका के साथ टकराव बनाकर चले थे, ‎जिस तरह की ‎स्थितियां वर्तमान में देखने को ‎मिल रही है, उसके बाद अब ट्रम्प भी टकराव की मुद्रा से दूर भागते ‎दिख रहे हैं। एसजे/ 8 जून /2025