राज्य
10-Jun-2025
...


-राजस्थान का गंगानगर 47.3 तो आगरा 45.9 डिग्री रहा तापमान आगरा,(ईएमएस)। भीषण गर्मी से शहरवासियों को राहत नहीं मिल रही है। सुबह से सूरज ने तेवर लोगों का बुरा हाल कर रहे हैं। दोपहर में आसमान से आग बरसी तो तेज धूप में त्वचा झुलस गई। बदन में जलन का अहसास हुआ। दिन में लू के थपेड़ों ने तो रात में गरम हवा ने बैचेन कर दिया। शहर में 45.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ लगातार दूसरे दिन प्रदेश में सर्वाधिक गरम और देश में दूसरे स्थान पर रहा। राजस्थान का गंगानगर 47.3 डिग्री सेल्सियस के साथ देश में सर्वाधिक गरम रहा। मौसम विभाग ने तीन दिन तक इस स्थिति से राहत नहीं मिलने की बात कही है। लू भी लोगों को परेशान करेगी। शहर में सुबह से तेज धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ सूरज के तेवर भी तीखे होते चले गए। सुबह नौ बजे से ही धूप में बाहर निकलने पर पसीना छूट रहा था। गर्मी से शहरवासियों के साथ ही पशु-पक्षी भी व्याकुल थे। दोपहर 12 बजे के बाद सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम ही नजर आई। गर्मी में परेशान होने से बचने को शहरवासियों ने घर में रहना ही उचित समझा। शाम ढलने के बाद भी राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। रविवार को अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञानी ने बताया कि प्रदेश में सक्रिय मौसमी तंत्रों का प्रभाव समाप्त होने से मौसम शुष्क है, जिससे ज्यादा गर्मी का अहसास हो रहा है। शहर में 12 जून तक लू चलेगी। 10 से 12 जून तक न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 13 जून को आंधी के साथ बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। सीजन के गरम दिन तिथि, अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में) 16 मई, 44.5 8 जून, 44.8 9 जून, 45.9 प्रदेश में गरम शहरों की स्थिति शहर अधिकतम तापमान आगरा व झांसी 45.9 कानपुर 44.4 वाराणसी-प्रयागराज 43.8 यह सावधानी बरतें सूती, हल्के व ढीले कपड़े पहनें सुबह 11 से शाम चार बजे तक धूप में न निकलें घर से बाहर निकलते समय टोपी या छाता लगाएं नीबू पानी, लस्सी, छाछ, चावल का पानी पिएं डिहाइड्रेशन से बचने अधिक से अधिक पानी पिएं सिराज/ईएमएस 10जून25 -------------------------------