रांची(ईएमएस)। नालसा के तत्वावधान में तथा झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के मार्गदर्शन में सिल्ली प्रखंड कार्यालय सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला-सह-जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम साथी अभियान के अंतर्गत 18 वर्ष से कम उम्र के निराश्रित बच्चों की पहचान और उनके कल्याण के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर ने कहा कि निराश्रित, अनाथ, बेघर अथवा सुरक्षा से वंचित बच्चों की पहचान कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि साथी अभियान का मुख्य उद्देश्य ऐसे बच्चों को चिन्हित कर जिला प्रशासन के सहयोग से उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है।सिल्ली बीडीओ अनिल कुमार ने कहा कि साथी अभियान को सफल बनाने में पंचायतों की भूमिका अहम है। उन्होंने मुखियाओं से अपील की कि वे सक्रिय रूप से अभियान में सहयोग करें ताकि ज्यादा से ज्यादा बेसहारा बच्चों को चिन्हित कर योजनाओं से जोड़ा जा सके। सोनाहातू बीडीओ खगेश कुमार व राहे बीडीओ अशोक कुमार ने भी अभियान की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में पीएलवी द्वारा लिफलेट और पम्पलेट का वितरण कर लोगों को अभियान से जुड़ी जानकारी दी गई। इस अवसर पर राहे बीडीओ अशोक कुमार, मुखिया सीमा कुमारी गोंझु मुखिया शर्मिला कुमारी, मुखिया लालू उरांव, मुखिया लाल सिंह मुंडा, पीएलवी ब्रजेश कुमार महतो, शंकर महतो, बंशीधर महतो, सुनील कुमार, बंशीधर घटवार, पंकज कुमार, राजकुमार, भोलानाथ महतो, रामेश्वर महतो, कुमारी इंदूबाला, आशिकराज महतो, रूपनारायण मुंडा, पुष्पा कुमारी, जगदीश महतो, संजय भोगता, दिलखुश महतो, सुरेश चंद्र महतो समेत अन्य लोग उपस्थित थे। कर्मवीर सिंह/13जून/25