क्षेत्रीय
24-Jun-2025


भाजपा जिलाअध्यक्ष शेषराव यादव ने मंगलवार को रानी दुर्गावती चौक पहुंचकर रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। यादव ने कहा कि रानी दुर्गावती अकबर के सामने नहीं झुकी। रानी दुर्गावती के अदम्य साहस और वीरता के सामने अकबर के सेनापति आसफ खा को छल का सहारा लेना पड़ा। 24 जून 1564 को रानी दुर्गावती ने युद्ध लड़ते हुए वीरगति प्राप्त की। इस मौके पर पूर्व निगम अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिगलानी, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय पांडे, अजय सक्सेना सहित भाजपा पार्षद सभापति और अन्य नेतामौजूद थे। भाजपा नेताओं ने किया पौधरोपण रानी दुर्गावती जी के बलिदान दिवस पर नगर भाजपा के समस्त मंडलों के पदाधिकारियों द्वारा रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं उनकी स्मृति में पौधारोपण किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व नगर निगम सभापति जागेंद्र अल्डक,भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर,अंकुर शुक्ला, नवीन बारसकर ने संबोधित भी किया। इस मौके परअनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष कमलेश कवरेती, परसराम वाडीवा ,सुरेश उइके, समीर उइके सहित अन्य नेता मौजूद रहे। ईएमएस/मोहने/ 24 जून 2025