16-Jun-2025
...


अहमदाबाद (ईएमएस)| अहमदाबाद विमान हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 241 लोगों की जान चली गई। विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। आज राज्य सरकार ने एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। जिसके तहत सरकारी दफ्तरों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया है। दिवंगत विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार आज राजकोट में किया जाएगा। इससे पहले राज्य सरकार ने एक दिन का शोक घोषित किया है। आज राज्य भर के कार्यालयों में सरकारी आदेशानुसार शोक मनाया गया। राज्य भर के सरकारी दफ्तरों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी और अन्य प्रमुख नेता उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होंगे। सतीश/16 जून