खेल
23-Jun-2025
...


हेडिंग्ले (ईएमएस)। हेडिंग्ले में भारत-इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन भारत के उप कप्तान ऋषभ पंत ने दोनों पारियों में शतक लगाकर एक रिकार्ड अपने नाम कर लिया हैं। भारतीय टीम के उपकप्तान और विकेट कीपर ऋषभ पंत ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट 2025 की दोनों पारियों में शतक जड़कर भारतीय क्रिकेट इतिहास में खास जगह बना ली है। पहली पारी में पंत ने शानदार 134 रन बनाए और दूसरी पारी में 118 रन आए। यह कारनामा करने वाले ऋषभ पंत भारत के सातवें बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया है। ऋषभ पंत से पहले यह उपलब्धि विजय हज़ारे, सुनील गावस्कर (3 बार), राहुल द्रविड़ (2 बार), विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा ने हासिल की थी। हालांकि पंत ने इस सूची में एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम जोड़ा है। ऋषभ पंत इंग्लैंड में टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। ऋषभ पंत एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले दुनिया के केवल दूसरे विकेट कीपर हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर के नाम था। जिन्होंने 2001 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 142 और नाबाद 199 रन बनाए थे।