लंदन (ईएमएस)। प्यार में पार्टनर्स की समझदारी, व्यवहार और आदतें इस रिश्ते की नींव मजबूत करती हैं। खासकर लड़कों की कुछ आदतें ऐसी होती हैं जो उनके लिए सामान्य हो सकती हैं, लेकिन लड़कियों के लिए वो रिश्ते से दूरी बनाने की वजह बन जाती हैं। प्यार में पड़ना जितना आसान होता है, उसे निभाना उतना ही मुश्किल। एक मजबूत और टिकाऊ रिश्ते के लिए केवल आकर्षण या साथ समय बिताना ही काफी नहीं होता। अगर आप अपने रिश्ते को सहेजना चाहते हैं या भविष्य में एक अच्छा पार्टनर बनना चाहते हैं, तो आपको इन गलतियों से जरूर बचना चाहिए। सबसे पहली गलती है ओवरकॉन्फिडेंस या बनावटी एटीट्यूड दिखाना। कुछ लड़के सोचते हैं कि ज्यादा अकड़ या खुद को ‘हीरो’ बनाकर पेश करने से वो लड़कियों पर इंप्रेशन जमा लेंगे, लेकिन महिलाएं बहुत जल्दी समझ जाती हैं कि कौन नकली है और कौन असली। इस तरह का व्यवहार आत्मविश्वास नहीं, बल्कि अहंकार की निशानी बन जाता है, जिससे महिलाएं दूरी बना लेती हैं। इसके अलावा, पर्सनल हाइजीन और ग्रूमिंग को नजरअंदाज करना भी एक बड़ी गलती है। गंदे नाखून, बदबूदार कपड़े या अस्त-व्यस्त लुक आपकी लापरवाही दिखाते हैं। महिलाएं साफ-सुथरे और अपने लुक का ध्यान रखने वाले लड़कों को पसंद करती हैं, क्योंकि यह जिम्मेदार व्यवहार का संकेत होता है। झूठ बोलना या हर बात पर बहाने बनाना भी रिश्ते को कमजोर करता है। एक बार भरोसा टूट गया तो उसे दोबारा बनाना मुश्किल होता है। महिलाओं को ऐसे साथी की जरूरत होती है जो ईमानदार और स्पष्ट हो, न कि छल करने वाला। महिलाओं को सम्मान चाहिए, बराबरी चाहिए। अंत में, जरूरत से ज्यादा पजेसिव या कंट्रोलिंग होना भी रिश्ते के लिए जहर साबित होता है। हर इंसान को थोड़ी स्वतंत्रता चाहिए होती है, और अगर आप उस आजादी में दखल देंगे, तो रिश्ता दम तोड़ सकता है। इसलिए, अगर सच्चा प्यार चाहिए, तो सबसे पहले खुद को सुधारें और समझदारी से रिश्ता निभाना सीखें।साथ ही, अगर आप अपनी पार्टनर की राय, पसंद-नापसंद या उसकी भावनाओं को नजरअंदाज करते हैं, तो यह रिश्ता कभी गहराई नहीं पकड़ पाएगा। सुदामा/ईएमएस 24 जून 2025