मुंबई, (ईएमएस)। मुंबई में कल कोई भी कोविड-19 संक्रमित मरीज नहीं मिला। इसलिए यह मुंबईकरों के साथ-साथ मुंबई की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए भी राहत की बात है। हालांकि, सभी नागरिकों को कोविड जैसे या इससे मिलते-जुलते लक्षण दिखने पर उचित देखभाल करनी चाहिए। चिकित्सा विशेषज्ञों की सलाह पर समय पर उपचार लेने की विनम्र अपील महानगरपालिका प्रशासन कर रहा है। चूँकि कोविड एक वायरल बीमारी है। फिलहाल, पिछले 2 महीनों से मुंबई शहर और उपनगरों में कभी-कभार कोविड वायरस से संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। साथ ही, महाराष्ट्र के कई जिलों में कोविड संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। मुंबई में कोविड मरीजों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद नियमित उपचार किया जा रहा है। पिछले कुछ हफ्तों में कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आना और शुक्रवार, 27 जून को शून्य मरीज पंजीकरण होना मुंबई में स्वास्थ्य व्यवस्था और नागरिकों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण और सकारात्मक बात मानी जा रही है। आपको बता दें कि इस माह 26 जून तक कोविड के कुल 539 मरीज पंजीकृत हुए हैं। * ‘संपूर्ण जीनोम अनुक्रमण’ - मुंबई महानगरपालिका द्वारा ‘जीनोम अनुक्रमण’ के लिए भेजे गए 19 कोविड नमूनों की जांच रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में अभी तक कोई नया या चिंताजनक वायरस स्ट्रेन नहीं पाया गया है। - इन्फ्लूएंजा जैसे और तीव्र श्वसन संक्रमण/सूजन के साथ-साथ कोविड जैसे लक्षणों वाले रोगियों को तुरंत नगर मनपा के क्लिनिक, अस्पताल या पारिवारिक चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। स्वेता/संतोष झा- २८ जून/२०२५/ईएमएस