29-Jun-2025
...


कई सारे कुत्ते पालने से जुड़े कारोबारी परेशान सियोल,(ईएमएस)। रेवरेंड जू योंग-बोंग एक व्यापारी हैं, वे एक व्यवसाय के लिए कुत्ते पालते हैं जो अब द.कोरिया में अवैध हो गया है। 60 वर्षीय जू ने कहा कि बीती गर्मियों से हम अपने कुत्तों को बेचने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन व्यापारी कुत्तों को लेने से आनकानी कर रहे हैं। बता दें, द. कोरिया में 2024 में कुत्ते के मांस पर प्रतिबंध लगाने के बाद साल 2027 तक काम को पूरी तरह से बंद करने का समय दिया गया है। लेकिन छूट अवधि के आधे समय में ही जू जैसे किसान फंस गए हैं। उनके कुत्ते बिक नहीं रहे हैं और वे जीवित रहने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा, हम कर्ज में डूबे हुए हैं, इस कर्ज को चुका नहीं सकते। कुछ लोग नया काम ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन काम नहीं मिल रहा है। यह एक निराशाजनक स्थिति है। साउथ कोरिया के एक और व्यक्ति 33 वर्षीय चान-वू को भी इसी वास्तविकता का सामना करना पड़ रहा है। उसके पास 600 कुत्ते हैं और उन्हें ब्रिकी के लिए सिर्फ 18 महीने हैं। उन्होंने आरोप लगाकर कहा कि अधिकारियों ने बिना किसी वास्तविक योजना के कानून को पारित कर दिया और अब वे कह रहे हैं कि वे कुत्तों को नहीं ले जा सकते हैं। ह्यूमन वर्ल्ड फॉर एनिमल्स कोरिया के प्रमुख भी इस बात से सहमत हैं कि समस्या है। उन्होंने कहा कि कुत्ते के मांस पर प्रतिबंध पारित हो गया है, लेकिन सरकार और नागरिक समूह अभी भी इस बात से जूझ रहे हैं कि बचे हुए कुत्तों को कैसे बचाया जाए। सरकार का दावा है कि स्थानीय अधिकारी आत्मसमर्पण करने वाले कुत्तों को आश्रय स्थल ले जाएंगे। लेकिन उन्हें फिर से घर देना मुश्किल साबित हो रहा है। फार्मों में मांस के लिए टोसा-इनू जैसी बड़ी नस्लों को पाला जाता है, जिन्हें अक्सर साउथ कोरियाई कानून के तहत खतरनाक करार दिया जाता है। आशीष/ईएमएस 29 जून 2025