राष्ट्रीय
29-Jun-2025


नासिक, (ईएमएस)। महाराष्ट्र के नासिक में हरियाणा कैडर की आईपीएस अधिकारी स्मिति चौधरी का 48 साल की उम्र में निधन हो गया। वे खराब स्वास्थ्य के कारण छुट्टी पर थी। स्मिति चौधरी के पति राजेश कुमार महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। उनके पति राजेश कुमार वर्तमान में नासिक में महाराष्ट्र पुलिस अकादमी के निदेशक हैं। मिली जानकारी के अनुसार स्मिति चौधरी सितंबर 2023 से हरियाणा एसीबी में पुलिस अधीक्षक के पद पर थी। स्मिति पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। उनका इलाज चल रहा था। स्मिति ने 1998 में राजेश कुमार से शादी की थी। स्मिति पूर्व आईएएस अधिकारी जयवंती शेओकंद की बेटी थीं। नासिक में इलाज के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहाँ इलाज के दौरान स्मिति का निधन हो गया। स्मिति चौधरी 2004 में डीएसपी के पद पर पुलिस विभाग में शामिल हुई थीं। उन्होंने पंचकूला में भी डीएसपी के पद पर काम किया। इसके साथ ही उन्होंने हरियाणा के विभिन्न जिलों में काम किया है। उनका जन्म हरियाणा के जींद जिले के डुमराखान कलान गांव में हुआ था। वह 31 अगस्त 2036 को सेवानिवृत्त होने वाली थीं। उनके दादा चौधरी बसंत सिंह श्योकंद के परिवार में 11 से अधिक सदस्य आईएएस, आईपीएस, कर्नल और अन्य उच्च पदों पर आसीन थे। संतोष झा- २९ जून/२०२५/ईएमएस