क्षेत्रीय
29-Jun-2025


नर्मदापुरम (ईएमएस)। जन भागीदारी कार्यक्रमों में सशक्त भूमिका और कुशल नेतृत्व सहित कर्तव्यनिष्ठा के साथ सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी को देखते हुए जय भारत मंच के प्रांत महामंत्री मध्य भारत पद पर संजय गुप्ता की नियुक्ति की गई है। जय भारत मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नई दिल्ली के मार्गदर्शन में संरक्षक गिरीश जुयाल के संरक्षण और राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पराज तिवारी की अनुशंसा व राष्ट्रीय महामंत्री अर्जुन सिंह की सहमति से संजय गुप्ता को मध्यप्रदेश के मध्य भारत प्रांत महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। श्री गुप्ता की नियुक्ति पर शुभचिंतको, संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। ईएमएस/राजीव अग्रवाल/ 29 जून 2025