मुम्बई (ईएमएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के तेज गेंदबाज यश दयाल पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक और मानसिक शोषण के आरोप लगाये हैं। इस युवती का कहना है कि यश पिछले पांच साल से उसके साथ रिलेशनशिप में था पर अब उससे धोखेबाजी कर शादी से इंकार कर रहा है। अब इस मामले की जांच चल रही है। ये पहला मामला नहीं है जब कोई क्रिकेटर इस प्रकार के गंभीर मामले में आरोपी है। इससे पहले भी कई क्रिकेटरों पर मारपीट और धोखेबाजी के आरोप लगते रहे हैं। अमित मिश्रा (भारत) पूर्व भारतीय लेग स्पिनर अमित मिश्रा को एक महिला के आरोप के बाद बैंगलोर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अमित पर दो धाराओं में मामला दर्ज किया गया था पर बाद में ये मामला भी दब गया। दानुष्का गुणाथिलका (श्रीलंका) श्रीलंका के बल्लेबाज दानुष्का गुणाथिलका को टी-20 विश्व कप 2022 के दौरान ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद वह टीम से भी बाहर हो गये थे। गुणाथिलका पर टिंडर डेट के बाद महिला पर उसके घर पर हमला करने का आरोप लगाया गया थ।.बाद में वह इस मामले में बरी हो गये थे संदीप लामिछाने (नेपाल) नेपाल के स्टार स्पिनर संदीप लामिछाने पर साल 2022 में एक नाबालिग लड़की ने बलात्कार का आरोप लगाया था। इस आरोप लगने के बाद वह टीम से बाहर हो गए और उन्हें जेल भी जाना पड़ा था हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गयी। मखाया एनतिनी (दक्षिण अफ्रीका) साल 1999 की शुरुआत में दक्षिण अफ़्रीका के लिए खेलने वाले पहले अश्वेत क्रिकेटर और तेज गेंदबाज मखाया एनतिनी पर बलात्कार का आरोप लगाया गया था जिसके लिए उन्हें दोषी भी ठहराया गया। पर बाद में वह बरी कर दिये गये थे। रूबेल हुसैन (बांग्लादेश) 2015 को बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रूबेल हुसैन को हिरासत में लिया गया था, क्योंकि उनकी पूर्व प्रेमिका और बांग्लादेशी अभिनेत्री नाजनीन अख्तर हैप्पी ने बलात्कार का मामला दर्ज कराया था पर बाद में अदालत ने रुबेल से मुक्त कर दिया है। रुबेल का कहना था कि नाजनीन उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी। गिरजा/ईएमएस 30 जून 2025