मेंदोला फिर बने एमपीओए के अध्यक्ष भोपाल (ईएमएस)। मुख्यमंत्री मोहन यादव मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ (एमपीओए) के मुख्य संरक्षक होंगे जबकि केबिनेट मंत्री कैलास विजयवर्गीय संरक्षक होंगे। वहीं रमेश मेंदोला एक बार फिर एमपीओए के अध्यक्ष बने हैं जबकि प्रशांत सिंह और विष्ण दत्त शुर्मा उपाध्यक्ष बने हैं। दिग्विजय सिंह को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेंदोला और दिग्विजय अगले चार साल तक अपने-अपने पदों पर बने रहेंगे। वार्षिक सामान्य सभा की बैठक में पदाधिकारियों के नामों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के नामों पर सहमति बनी जबकि कोषाध्यक्ष के रूप में जीतू जिराती का नाम तय हुआ है। एमपीओए की वार्षिक सामान्य सभा की बैठक में 29 पदाधिकारियों के नाम घोषित किये गये । इस बैठक में सबसे पहले पिछले एजेंडे पर चर्चा-विमर्श किया गया और इसके बाद सदन की राय के बाद और नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए पदाधिकारियों के नामों की घोष्णा की गयी। इसमें वर्तमान अध्यक्ष रमेश मेंदोला, सचिव दिग्विजय सिंह सहित 29 सदस्यीय शीर्ष पदाधिकारियों के नामों पर एक आम राय बनी। वही नई कार्यकारिणी में कोई अन्य बदलाव नहीं हुआ है। एमपीओए की इसव बैठक में एजीएम में अगले चार साल के लिए शीर्ष पदों के लिए निर्विरोध रूप से पदाधिकारियों के नामों पर मुहर लगी है। इसमें करीब 33 मध्य प्रदेश राज्य खेल संघों और 14 जिला ओलंपिक संघ के 80 से अधिक पदाधिकारी उपस्थित हुए। अब अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष समेत 29 पदाधिकारी एमपीओए का कामकाज संभालेंगे। ईएमएस 01 जुलाई 2025